
उन्नाव।।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन में थाना अजगैन पुलिस द्वारा दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
– थाना अजगैन पर मु0अ0स0 151/26 धारा 74/352/351(3) BNS व 7/8 पास्को एक्ट पंजीकृत किया गया था। साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 64 BNS व ¾ पास्को एक्ट की बढोत्तरी व धारा 74 BNS व 7/8 पास्को एक्ट की घटोत्तरी की गयी। आज दिनांक 10.04.2026 को थाना अजगैन पुलिस द्वारा अभियुक्त रवि कुमार पुत्र कमल वर्मा निवासी ग्राम रवनहार थाना अजगैन जनपद उन्नाव उम्र करीब 23 वर्ष को पक्षी बिहार रिंग रोड मोड के पास से गिरफ्तार किया गया।

