
कानपुर।।पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल के निर्देशन में कानपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी.
एडीसीपी क्राइम सुमित सुधाकर रामटेके ने किया एक बड़े साइबर ठगों के गिरोह का भंडाफोड़.
दबोचे गए एक दो नही, पूरे 20 शातिर अभियुक्त
एडीसीपी क्राइम सुमित सुधाकर रामटेके कर नेतृत्व में 17 गाड़ियों से 70 कर्मियों ने मारा एक साथ छापा
एडीसीपी क्राइम सुमित सुधाकर रामटेके ने बताया, अभियुक्तगण प्रधान मंत्री आवास योजना व पुलिस का रौब देखा कर डिजिटल अरेस्ट की धमकी देकर मासूम भोले भाले लोगों को शिकार बना रहे थे.
सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश देकर लाले बाबा जी मंदिर के पास के बाग से 20 अभियुक्तों को धर दबोचा.
कुछ अभियुक्त भागने में सफल रहे। जिनकी तलाश जारी है.
अभियुक्तों के पास से सैकड़ों एक्टिव सिम कार्ड , फर्जी आधार कार्ड ,मोबाइल फोन, कई एटीएम कार्ड बरामद.
एडीसीपी क्राइम सुमित सुधाकर रामटेके ने बताया, यह एक संगठित गिरोह है। जो फर्जी सिम कार्ड के जरिए अपराध को अंजाम देता है। पुलिस इनके बैंक खातों को खंगाल रही है।
ताकि पता चल सके, अब तक कितनी ठगी की गई है। इनके करीब 50 म्यूल अकाउंट की भी जानकारी हुई है.
सभी अभियुक्तों को अग्रिम विधिक कार्यवाही के उपरांत भेजा जा रहा है न्यायालय.


