
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।। जनपद में 4 अप्रैल 2026 को हुई बारिश से प्रभावित फसलों का जिलाधिकारी गौरांग राठी ने स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सदर तहसील के ग्राम देवारा खुर्द पहुंचकर हालात का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सहायक कलेक्टर सौर अरोरा और उप जिलाधिकारी सदर क्षितिज द्विवेदी भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान और किसानों से बातचीत कर नुकसान की जानकारी ली। किसान शंकर लाल से विशेष रूप से वार्ता कर उन्हें आश्वस्त किया कि फसल नुकसान की भरपाई हेतु सहायता दी जाएगी और किसी भी किसान को चिंतित होने की जरूरत नहीं है।


