
कानपुर।।पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल के निर्देशन में कानपुर पुलिस के हाथ लगी एक और बड़ी सफलता.
डॉक्टरों के बाद अब दो नफर ओटी टेक्नीशियन चढ़े पुलिस के हत्थे.
दोनों को एक केस का मिलता था 50 हज़ार.
डीसीपी वेस्ट एस एम कासिम आबिदी ने बताया, कानपुर के अवैध किडनी ट्रांसप्लांट में शामिल दो ओटी टेक्नीशियन कुलदीप सिंह राघव व राजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है.
अभियुक्त राजेश कुमार नोएडा के सर्वोदय हॉस्पिटल में ओटी टेक्नीशियन है। कुलदीप सिंह राघव गाजियाबाद के शांति गोपाल हॉस्पिटल में ओटी टेक्नीशियन है.
पूंछतांच में दोनों अभियुक्तों ने बताया, डॉक्टर रोहित उन्हें इस तरह के केस में शामिल करता था.
दोनों फ्लाइट से दिल्ली से कानपुर आए थे। और किडनी ट्रांसप्लांट के बाद कैब से दिल्ली वापस चले गए.
डीसीपी वेस्ट ने बताया, लखनऊ, मेरठ, दिल्ली व गाजियाबाद से इस रैकेट में शामिल कई अहम इनपुट मिले हैं। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी भेजा जाएगा सलाखों के पीछे.



