
लखनऊ।।इटौंजा थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में सागौन के आधा दर्जन से अधिक प्रतिबंधित हरे पेड़ों की अवैध कटाई का मामला सामने आया है।
बताया जा रहा है कि दबंग ठेकेदारों द्वारा बड़े पैमाने पर पेड़ों को काटा गया।
पुलिस और वन विभाग पर मिलीभगत के आरोप
स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि इस अवैध कटाई में पुलिस और वन विभाग की मिलीभगत के चलते ठेकेदार बेखौफ होकर पेड़ों की कटाई कर रहे हैं।
सरकारी प्रयासों पर उठे सवाल
जहां एक ओर सरकार पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण पर लाखों रुपये खर्च कर रही है, वहीं दूसरी ओर प्रतिबंधित हरे पेड़ों की कटाई लगातार जारी है,
जिससे व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।



