
कानपुर।।
पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल के निर्देशन में कानपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही.
किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट का भंडाफोड़.
शहर के नामी गिरामी डॉक्टर गिरफ्तार.
मानव अंग के इस अवैध कारोबार के जुर्म में 5 अभियुक्त व एक अभियुक्ता पुलिस के शिकंजे में.
मुखबिर की सूचना पर डीसीपी वेस्ट एस एम कासिम आबिदी के पर्यवेक्षण व रावतपुर थानाध्यक्ष कमलेश राय के नेतृत्व में हुई बड़ी कार्यवाही.
पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल के अनुसार पुलिस टीम व सीएमओ टीम जांच में जुटी.
4 फरार अभियुक्तों की तलाश जारी.
पकड़े गए अभियुक्त डा. सुरजीत सिंह आहूजा, डा. प्रीति आहूजा, डा. राजेश कुमार, डा. राम प्रकाश, डा. नरेंद्र सिंह व शिवम अग्रवाल हैं.
एंबुलेंस चालक शिवम अग्रवाल तथाकथित डॉक्टर है.
दबिश में भारी मात्रा में संदिग्ध दवाई व एक लाख 75 हज़ार रुपए बरामद.
सभी अभियुक्तों को धारा 18/19/20 मानव अंग प्रत्यारोपण अधिनियम 1994 व धारा 143/3(5)
बीएनएस के तहत अग्रिम विधिक कार्यवाही के उपरांत भेजा जा रहा है न्यायालय.
थानाध्यक्ष कमलेश राय के कुशल नेतृत्व में उप निरीक्षक मुकेश कुमार, पवन कुमार मिश्रा, विकास यादव,सुशांत पांडेय,महिला उप निरीक्षक आंचल भदौरिया, काजल रैकवार, हेड विनीत, कांस्टेबल स्वतंत्र, पिंकू यादव, सुभाष चंद्र यादव,अमित गुप्ता एवं सर्विलांस/अपराध टीम के उप निरीक्षक राम मोहन सिंह, सय्यद मोहम्मद इमरान, कांस्टेबल संजय, अजय गुप्ता, धर्मेंद्र, अवधेश कुमार व परशुराम ने इस गिरफ्तारी को अंजाम दिया.
सीएमओ के नेतृत्व में अपर चिकित्साधिकारी डा. रमित रस्तोगी व डा. राजेश सिंह का योगदान भी सराहनीय रहा.
इस मामले में अभी और कई खुलासे हो सकते हैं.
जांच पड़ताल जारी.


