
बिहार।।बिहार की राजनीति में 20 साल से छाए नीतीश युग का आज अंत हो गया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है.. हालांकि, अभी उन्होंने मुख्यमंत्री की कुर्सी नहीं छोड़ी है लेकिन नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद नए मुख्यमंत्री को लेकर दौड़ शुरू हो गई है..
नीतीश के सियासी उत्तराधिकारी को लेकर भी अभी तस्वीर साफ नहीं है.. नीतीश के बाद बीजेपी बिहार का नया मुख्यमंत्री किसको बनाएगी!! ये भी अभी साफ नहीं है.. नीतीश कुमार को हाल ही में राज्यसभा के लिए चुना गया था.. नियमों के मुताबिक 30 मार्च तक उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना था..
नीतीश के साथ ही भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने नितिन नवीन को भी राज्यसभा की सदस्यता दिलाई गई थी. ऐसे में दो में से एक पद से उन्हें भी इस्तीफा देना था.. नितिन नवीन ने कल ही अपनी विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था..
अगर नीतीश खुद इस्तीफा नहीं देते तो उनकी एक सदस्यता स्वत: समाप्त हो जाती.. हालांकि विधान परिषद की सदस्यता छोड़ने के बाद भी 6 महीने तक वो सीएम बने रह सकते हैं..
फिलहाल, नीतीश कुमार ने विधान परिषद से इस्तीफा दिया है लेकिन सीएम की कुर्सी नहीं छोड़ी है.. देखना ये होगा कि वो सीएम की कुर्सी कब छोड़ते हैं!! और उनकी कुर्सी छोड़ने के बाद कौन बिहार का नया सीएम बनता है।


