
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव-असोहा बीआरसी में ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित।
खंड शिक्षा अधिकारी आंचल सिंह के नेतृत्व में हुआ आयोजन।
मुख्य अतिथि विधायक अनिल सिंह ने दीप प्रज्वलन कर किया शुभारंभ।
स्काउट गाइड व स्वागत गीत के साथ अतिथियों का हुआ अभिनंदन।
40 ग्राम प्रधानों को उत्कृष्ट कार्य हेतु किया गया सम्मानित।
5 शिक्षक, शिक्षामित्र व 11 रसोइयों को भी मिला सम्मान।
शिक्षा, निपुण मिशन, मिड डे मील व कायाकल्प योजना पर हुई चर्चा।
एआरपी टीम ने विकासखंड की उपलब्धियों को किया प्रस्तुत।
विधायक ने आंचल सिंह के कार्यों की सराहना करते हुए बताया प्रेरणादायक।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों व बच्चों की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में बांधा समां।


