
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर के प्रथम चरण के उद्घाटन समारोह में सीएम योगी का संबोधन
लखनऊ।।प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में नया भारत का यह नया उत्तर प्रदेश आज अपनी पहचान में एक नई उद्घोष कर रहा है और वह उद्घोष है कि जब संकल्प मजबूत हो, साहस अडिग हो, आत्मविश्वास अटल हो, तो कोई भी लक्ष्य दूर नहीं रह सकता है और जेवर का यह नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट उसी संकल्प को सिद्धि में बदलने की परिणति का एक परिणाम है।
इसका रनवे न सिर्फ उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई तक ले जाने का आधार बनेगा, बल्कि यह एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश के “उज्ज्वल भविष्य का लॉन्च पैड” भी बनेगा…
जो उत्तर भारत के निवेश, व्यापार और औद्योगिक विकास को नई ऊंचाई तक पहुंचाते हुए व्यापक रोजगार का सृजन भी करेगा : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ



