उत्तर प्रदेशलखनऊ

नवनिर्मित थाना रहीमाबाद
जनपद – लखनऊ (ग्रामीण)



उत्तर प्रदेश राजधानी लखनऊ (ग्रामीण) में शासनादेश संख्याः 88/2022/1622-पी/छः-पु-6-2022-300(72)/2017 दिनांक-13/09/2022 के द्वारा थाना मलिहाबाद की चौकी रहीमाबाद को उच्चीकृत कर थाना रहीमाबाद बनाये जाने के फलस्वरुप आज दिनांक 30/09/2022 को बृजभूषण (आई.पी.एस.) अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन लखनऊ व मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायिका जयादेवी के कर कमलों द्वारा नवीन थाना रहीमाबाद, जनपद लखनऊ (ग्रामीण) का उद्घाटन किया गया ।

इस अवसर पर लक्ष्मी सिंह (आई.पी.एस.), पुलिस महानिरीक्षक, लखनऊ परिक्षेत्र की गरिमामयी उपस्थिति रही, हृदेश कुमार (आई.पी.एस.), पुलिस अधीक्षक, लखनऊ (ग्रामीण) मय फोर्स व उप जिलाधिकारी प्रज्ञा पांडेय मलिहाबाद, ब्लाक प्रमुख मलिहाबाद आदि लोग उपस्थित रहे ।

रिपोर्ट – अमित कुमार शुक्ला

Shubham Tripathi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button