
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना अचलगंज पुलिस द्वारा हत्या के वांछित अभियुक्त को गिऱफ्तार किया गया।
दिनांक 19.02.2026 को थाना अचलगंज पर वादी रामरतन पुत्र नन्हेलाल नि0 हड़हा थाना अचलगंज जनपद उन्नाव द्वारा तहरीर दी गई कि दिनांक 18/2/26 को मेरे पिता जी समय करीब सुबह 08.00 बजे अपने मैकुआ खेड़ा वाले खंड़जा के पास वाले खेत में पानी लगाने के लिए गए थे। जहां खेत से करीब 200 मीटर दूर मौराही नदी के किनारे मेरे पिता जी मृत अवस्था में मिले तथा शरीर पर काफी चोटें व बाँए कंधे पर जला हुआ था एवं वहाँ पर मौजूद संतोष पंडित व छोट्टन उपरोक्त वहां देखने तक नहीं आए। आज से करीब चार दिन पहले मेरे पिता जी से संदीप मिश्रा पुत्र विनोद शरण मिश्रा, विनोद शरण मिश्रा पुत्र द्वारिका शरण मिश्रा, सुनिल द्विवेदी पुत्र सुरेश द्विवेदी व विनोद शरण मिश्रा उर्फ पप्पू के खेत के साक्षीदार मुन्ना लोधी पुत्र श्याम मनोहर लोधी नि०गण हड़हा से कहा सुनी हुई थी तब उन लोगो ने मेरे पिता जी से कहा था कि जिस दिन खेत पर अकेले मिल जाओगे उस दिन तुमको जान से मार देंगे।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना अचलगंज पर मु0अ0सं0 44/2026, धारा 103(1), 351(3), 3(5) बीएनएस एवं 3(2)(v) एससी/एसटी एक्ट पंजीकृत किया गया।
अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में थाना अचलगंज पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 22.03.2026 को अभियुक्त मुन्ना राजपूत पुत्र स्व0 श्याम मनोहर नि0 ग्राम हड़हा थाना अचलगंज जनपद उन्नाव उम्र करीब 50 वर्ष को बदरका रोड कुर्मापुर पुल के नीचे से गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।



