
कानपुर।।घरेलू गैस की किल्लत को लेकर आम जनता परेशान नजर आ रही है।
जहां एक ओर जिला प्रशासन शहर में गैस की किसी भी प्रकार की कमी से इनकार कर रहा है, वहीं दूसरी ओर उपभोक्ताओं का आरोप है कि गैस एजेंसियों द्वारा जमकर अतिरिक्त वसूली की जा रही है।
हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि एक घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लोगों से 2500 से 3000 रुपये तक वसूले जा रहे हैं, जबकि निर्धारित मूल्य इससे काफी कम है।
एजेंसी कर्मचारी का उपभोक्ता से अतिरिक्त रु मांगने का ऑडियो हुआ वायरल
वहीं जूही थाना क्षेत्र के परमपुरवा स्थित ओरियंट गैस एजेंसी पर गंभीर आरोप लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि एजेंसी मैनेजर, मालिक और अन्य लोगों की मिलीभगत से गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी की जा रही है।
आरोप है कि बुकिंग के बावजूद उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर नहीं मिल रहा, जबकि वही सिलेंडर अवैध रूप से रिफिलिंग दुकानों को सप्लाई किया जा रहा है। एक तरफ़ जिला प्रशासन ऐसी एजेंसियों पर कार्यवाही की बात कर रहा है तो वहीं उपभोक्ताओं का कहना है कि सिर्फ लूटने का बड़ा कारोबार चलाया जा रहा है



