
फतेहपुर। के थाना राधानगर क्षेत्र स्थित चौराहे पर सुबह-सुबह देशी शराब की बिक्री को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यहां हर दिन सुबह होते ही शराब खरीदने वालों की लंबी लाइन लग जाती है, जिससे क्षेत्र का माहौल प्रभावित हो रहा है और आम लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।बताया जा रहा है कि पुलिस द्वारा मना किए जाने के बावजूद भी शराब दुकान के सेल्समैन खुलेआम नियमों की अनदेखी कर बिक्री कर रहे हैं। सूत्रों का दावा है कि सेल्समैन बेखौफ होकर यह कहते नजर आते हैं कि उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो सकती जिससे कानून-व्यवस्था पर भी प्रश्नचिन्ह लग रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह के समय इस तरह शराब की बिक्री से युवाओं पर गलत प्रभाव पड़ रहा है और क्षेत्र में अव्यवस्था का माहौल बनता जा रहा है। वहीं, इस पूरे मामले को लेकर आबकारी विभाग ने सख्त रुख अपनाने की बात कही है। विभागीयअधिकारियों का कहना है कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित दुकान और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन इस मामले में कितनी तेजी और सख्ती से कदम उठाता है