
उन्नाव।।
आगरा-कासगंज हादसे के बाद उन्नाव में परिवहन विभाग अलर्ट।
एआरटीओ प्रवर्तन संजीव कुमार सिंह ने स्कूली वाहनों पर सख्ती बढ़ाई।
1 से 15 अप्रैल तक चलेगा विशेष सघन जांच अभियान।
स्कूल बस, वैन समेत सभी वाहनों की होगी गहन जांच।
बिना परमिट और फिटनेस वाले वाहनों पर होगी कड़ी कार्रवाई।
मानक पूरे न करने पर वाहन सीज व चालान की चेतावनी।
स्पीड गवर्नर, फायर एक्सटिंग्विशर, जीपीएस की जांच अनिवार्य।
क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने पर भी होगी कार्रवाई।
स्कूल प्रबंधन को दस्तावेज अपडेट रखने के निर्देश जारी।
अभिभावकों से सुरक्षित वाहनों का ही चयन करने की अपील।



