
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी-2) के लाभार्थियों को पहली किस्त जारी।
उन्नाव के 184 लाभार्थियों के खातों में पहुंचे एक-एक लाख रुपये।
मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक के जरिए डीबीटी से भेजी धनराशि।
विकास भवन सभागार में आयोजित हुआ कार्यक्रम।
जिलाधिकारी गौरांग राठी ने लाभार्थियों को स्वीकृत पत्र वितरित किए।
जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह व नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता मिश्रा रहीं मौजूद।
कार्यक्रम में लखनऊ के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया।
प्रदेश के करीब 90 हजार लाभार्थियों को जारी हुई पहली किस्त।
उन्नाव की तीन लाभार्थियों को लखनऊ में मिला स्वीकृत पत्र।
बड़ी संख्या में लाभार्थी और अधिकारी कार्यक्रम में रहे उपस्थित।



