
कानपुर।।प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह के नेतृत्व में फजलगंज थाना क्षेत्र में ऑपरेशन दहन के तहत चलाया गया अभियान.
पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल के निर्देश पर सूखे नशे के विरुद्ध पूरे जनपद में हो रही है सख्त कार्यवाही.
इसी क्रम में थाना फजल गंज क्षेत्र में प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह व सभी चौकी प्रभारी के नेतृत्व की गई सघन चेकिंग.
संदिग्ध दुकानों व व्यक्तियों की जांच पड़ताल की गई.
साथ ही युवाओं व दुकानदारों को सूखे नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया.
प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया, ऑपरेशन दहन के तहत यह अभियान निरंतर चलता रहेगा.



