
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव के सफीपुर कोतवाली क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हुआ।
तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई।
हादसे में बाइक पर सवार दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना परियर चौकी क्षेत्र के पावा चौराहे के पास हुई।
मृतक की पहचान अतहा गांव निवासी 18 वर्षीय महेश के रूप में हुई।
घायल मोहित (13) और विकास (14) को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे की सूचना पर ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंची।
मृतक के माता-पिता हरियाणा में मजदूरी करते हैं, उनके आने का इंतजार किया जा रहा है।
प्रशिक्षु आईपीएस संचित शर्मा ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।



