
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव में जनगणना-2027 की तैयारियां तेज
उन्नाव कलेक्ट्रेट के पन्नालाल सभागार में जनगणना-2027 को लेकर अधिकारियों की बैठक हुई।
बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सुशील कुमार गौड़ ने की।
जनगणना कार्य के लिए विभिन्न विभागों से कार्मिक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
फील्ड ट्रेनर, सुपरवाइजर और प्रगणक के रूप में कर्मचारियों की सेवाएं ली जाएंगी।
जनगणना-2027 दो चरणों में आयोजित की जाएगी।
पहला चरण 22 मई से 20 जून 2026 तक चलेगा।
इस चरण में मकानों का सूचीकरण और मकानों की गणना की जाएगी।
दूसरा चरण 9 से 28 फरवरी 2027 तक आयोजित होगा।
वर्ष 2027 की जनगणना पूरी तरह डिजिटल मोड में कराई जाएगी।
अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि कोई भी डाटा छूटने न पाए और गणना त्रुटिरहित हो।



