
कानपुर।।थाना गोविंद नगर अपडेट कानपुर
ऑपरेशन त्रिनेत्र से गोविंद नगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता
चोर इतने बेखौफ कि उन्होंने माता के मंदिर को बना लिया निशाना
6 मार्च को 13 ब्लॉक स्थित माता के मंदिर की खिड़की काट कर शातिर चोर दानपत्र पैसों सहित उठा ले गए थे
ऑपरेशन त्रिनेत्र की मदद से गोविंद नगर पुलिस ने तीन शातिर चोरों को धर दबोचा
पकड़े गए चोर छोटू कुमार, सुमित बाल्मिकी व कृष्णा शुक्ला उर्फ उत्कर्ष शुक्ला हैं
तीनों अभियुक्तों के पास से 4020 रुपए व चोरी के पैसों से खरीदा हुआ मोबाइल बरामद
अभियुक्तों के विरुद्ध पहले से ही कई मुकदमें दर्ज़.
तीनों अभियुक्तों को अग्रिम विधिक कार्यवाही के उपरांत भेजा जा रहा है न्यायालय.
उप निरीक्षक शिवा सिंह,अमित फौजदार,यदुराज सिंह, देवेंद्र सिंह,कांस्टेबल गौरव सिंह एवं सर्विलांस टीम के उप निरीक्षक अजय कुमार गंगवार व कांस्टेबल अतुल कुमार ने इस गिरफ्तारी को अंजाम दिया.



