
कौशांबी।। जनपद के संदीपन घाट थाना क्षेत्र के सर्वाकाजी गांव में बीती रात ग्रामीणों की सतर्कता से एक भैंस चोर पकड़ा गया। बताया जा रहा है कि आरोपी गांव में भैंस चोरी करने के इरादे से आया था, तभी ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ गई ग्रामीणों ने घेराबंदी कर आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया और इसकी सूचना मूरतगंज चौकी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को अपने कब्जे में लेकर चौकी ले गई ग्रामीणों का कहना है कि पकड़ा गया चोर काफी समय से क्षेत्र में सक्रिय था और आसपास के कई गांवों में भैंस चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है, जिससे ग्रामीण काफी परेशान थे। चोर के पकड़े जाने की खबर फैलते ही गांव में सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए और काफी देर तक हंगामा करते रहे ग्रामीणों ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर रोक लग सके। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच में जुटी हुई है।



