संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।।उन्नाव में नगर पालिका प्रतिनिधि भानु मिश्रा के कथित चेले क्रांति सिंह पर पीड़ित के परिजनों को धमकी देने और जातिसूचक गालियां देने का आरोप लगा है। मामले से जुड़ा एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल बताया जा रहा है, जिसमें आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग सुनाई देने का दावा किया जा रहा है। पीड़ित वर्तमान में लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती है। परिजनों का कहना है कि जिले में प्रभावशाली लोगों के दबाव के कारण उन्हें उन्नाव में इलाज नहीं मिल पा रहा है। उनका आरोप है कि अब तक मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। पीड़ित पक्ष ने कहा कि वे अनुसूचित जाति से हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की अपील की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो कोई बड़ी घटना हो सकती है, जिसकी जिम्मेदारी जिले के दबंग राजनीतिक लोगों और उनके समर्थकों पर होगी। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है।



