संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।।
लखनऊ-कानपुर हाईवे पर जाजमऊ के पास भीषण सड़क हादसा।

तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार दो छात्रों को मारी टक्कर।

हादसा गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में हुआ।
जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित किया।
मृतक होली पर घर लौट रहे थे।
मृतकों की पहचान ज्ञान सिंह सोनकर (28) व भूमिका सिंह (27) के रूप में हुई।
ज्ञान सिंह एसआई भर्ती की तैयारी कर रहे थे।
भूमिका सिंह ऐरा मेडिकल कॉलेज की जीएनएम छात्रा थीं।
पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में लिया।
शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए, आगे की कार्रवाई जारी।



