
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव-नवाबगंज स्थित चंद्रशेखर आजाद पक्षी अभयारण्य में डीएसएन कॉलेज के छात्रों की फील्ड कार्यशाला आयोजित।
प्रवासी पक्षियों की गणना की वैज्ञानिक तकनीकों का दिया गया प्रशिक्षण।
पॉइंट काउंट और लाइन ट्रांसेक्ट विधि का कराया गया व्यावहारिक अभ्यास।
30 छात्र-छात्राओं व संकाय सदस्यों ने कार्यशाला में लिया हिस्सा।
सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक चला प्रशिक्षण कार्यक्रम।
विशेषज्ञों ने जलवायु परिवर्तन व आर्द्रभूमि क्षरण पर दी विस्तृत जानकारी।
छात्रों ने दूरबीन व जीपीएस की मदद से किया वास्तविक डेटा संग्रह।
पर्पल हेरान व रेड पोचार्ड जैसे पक्षियों का किया अवलोकन।
विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल साहू ने बताया—संरक्षण सर्वेक्षण में दे सकेंगे योगदान।
वन विभाग ने ऐसे कार्यक्रम आगे भी जारी रखने की जताई प्रतिबद्धता।


