
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में काशी ज़ोन की पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराधों की रोकथाम और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में, थाना कोतवाली, रामनगर और एसआईटी (SIT) की संयुक्त टीम ने ₹25,000 के इनामी अपराधी मनोज कुमार यादव और उसके बेटे लक्ष्य यादव को गिरफ्तार कर लिया है।
26 फरवरी 2026 को पुलिस टीम ने सटीक सूचना के आधार पर टेगड़ा मोड़ (ढुन्ढराज पुलिया) के पास घेराबंदी कर दोनों अभियुक्तों को दबोच लिया। मनोज कुमार यादव (निवासी: औसानगंज, थाना जैतपुरा) थाना कोतवाली में दर्ज मु0अ0सं0 235/2025 में वांछित था और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। साथ ही उसका बेटा लक्ष्य यादव भी एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना रामनगर में वांछित था।



