
उन्नाव।। शहर के गदनखेड़ा बाईपास के पास स्थित एक कॉलोनी में बीती रात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाकर नगदी और जेवरात पार कर दिए। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
सदर कोतवाली क्षेत्र निवासी संदीप यादव परिवार सहित मांगलिक कार्यक्रम में गए थे। देर रात चोरों ने मुख्य दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया और अलमारियां व बक्से खंगाल डाले। घर का सामान अस्त-व्यस्त कर दिया गया।
पीड़ित के अनुसार चोर एक बैटरी, इन्वर्टर, लगभग 50 हजार रुपये नकद तथा सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। सुबह पड़ोसियों ने दरवाजा टूटा देखा तो सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे निगरानी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली जा रही है।
कोतवाली प्रभारी सीके मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्रकरण दर्ज कर शीघ्र खुलासा किया जाएगा

