
संवाददाता सचिन पांडे
उन्नाव/अचलगंज।
नगर पंचायत अचलगंज, जनपद उन्नाव में आज प्रांतीय मंत्री आदरणीय अतुल सिंह जी के आवास पर स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ, उत्तर प्रदेश की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जनपद उन्नाव के लिए संघ के नए पदाधिकारियों की औपचारिक घोषणा की गई।
इस अवसर पर शुभम कुमार को जिला अध्यक्ष, रविशंकर कुमार को जिला महामंत्री एवं ललित कुमार को शाखा महामंत्री नियुक्त किए जाने संबंधी पत्र सौंपे गए। संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं उपस्थित सदस्यों द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं दी गईं।
प्रांतीय मंत्री अतुल सिंह जी ने अपने संबोधन में कहा कि सफाई मजदूर संघ समाज के एक महत्वपूर्ण वर्ग की आवाज है और संगठन को मजबूत व गतिशील बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ संगठन हित में कार्य करेंगे।
नवनियुक्त पदाधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा गया कि उनके नेतृत्व में जनपद उन्नाव का संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा सफाई कर्मियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित पदाधिकारियों ने आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास व्यक्त किया कि नए नेतृत्व के मार्गदर्शन में संगठन को नई ऊर्जा, नई दिशा और नई पहचान मिलेगी।



