
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव:- थाना गंगाघाट पुलिस ने हत्या के प्रयास के दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार किए।
मामला जनपद उन्नाव के कल्लूपुरवा का है।
01 फरवरी 2026 को ओमप्रकाश को गोली मारकर घायल किया गया था।
पत्नी जानकी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था।
मुकदमा संख्या 53/2026 धारा 109(1) बीएनएस में पंजीकृत हुआ।
गिरफ्तार अभियुक्तों में शिवम और विशाल शामिल हैं।
दोनों अभियुक्त चंदनघाट ढाल के पास से गिरफ्तार किए गए।
शिवम के कब्जे से अवैध तमंचा .315 बोर बरामद।
एक जिन्दा कारतूस व एक खोखा कारतूस भी मिला।
आर्म्स एक्ट की धाराएं मुकदमे में बढ़ाई गईं।


