
संवाददाता प्रज्जवल कुमार
उन्नाव।
थाना अचलगंज पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गुमशुदा युवती को मात्र तीन दिन के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस की इस त्वरित और सराहनीय कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता की सराहना हो रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 28.01.2026 को समय करीब 11:00 बजे थाना अचलगंज पर लिखित तहरीर प्राप्त हुई। तहरीरकर्ता श्याम सुन्दर पुत्र श्यामलाल, निवासी ग्राम मरोई, थाना अचलगंज, जनपद उन्नाव ने बताया कि उनकी भांजी शालिनी देवी (उम्र 21 वर्ष), पुत्री अनिल कुमार, निवासी ग्राम टेढ़ा चिलौली, थाना बारासगवर, जनपद उन्नाव, अपने मामा के घर ग्राम मरोई से बिना बताए कहीं चली गई है।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना अचलगंज पर तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस द्वारा खोजबीन शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा चलाए जा रहे गुमशुदा/अपहृत व्यक्तियों की सकुशल बरामदगी अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी बीघापुर के निकट पर्यवेक्षण में थाना अचलगंज पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा शालिनी देवी को दिनांक 31.01.2026 को मात्र 03 दिवस के भीतर सकुशल बरामद कर लिया।
