
उन्नाव।।77वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आज खंड विकास अधिकारी,नवाबगंज शशांक चौधरी द्वारा शिक्षिका स्नेहिल पाण्डेय को विशिष्ट अतिथि के तौर पर गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में प्रतिभाग करने हेतु ,विकासखंड कार्यालय परिसर में सम्मानित किया गया।शिक्षिका के स्वागत में ब्लॉक के सभी कर्मचारी उपस्थित थे ।
स्नेहिल पांडे द्वारा गणतंत्र दिवस के महत्व, इसकी वास्तविक खुशी और हृदय से सम्मान करने हेतु सभी नागरिकों को प्रेरित किया गया ।

शिक्षिका स्नेहिल पाण्डेय द्वारा कहा गया कि नई पौध और नई जनरेशन के बच्चों को उस गौरव में संघर्षपूर्ण इतिहास को बताने की आवश्यकता है जो आजकल के बच्चे सोशल मीडिया के तौर पर अधकचरा ज्ञान ले रहे हैं उन्हें यह जताने की आवश्यकता है कि आजादी बहुत प्रयासों के बाद मिली है ।
खुली हवा में जिन बच्चों ने सांस ली है वह शायद आजादी के महत्व को उतना नहीं समझते जितना उन लोगों ने समझा ,जिन लोगों ने अपनी आंखों के सामने भारत को आजाद होते हुए देखा।
गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर उन्होंने अपने संभाषण द्वारा नागरिकों में देश भक्ति का एवं ऊर्जा का संचार किया तथा संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला ।

इस कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी शशांक चौधरी ने संविधान की शपथ दिलवाई और उस शपथ के एक-एक शब्द के महत्व तथा उसके बारे में प्रकाश डाला ।
ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रवि प्रताप द्वारा भी भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता था ,भारत के अलंकारिक गौरव पूर्ण इतिहास की बात की गई।
इस अवसर पर नवाबगंज ब्लॉक प्रमुख, रोशनी रावत, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रवि प्रताप सिंह तथा समस्त ग्राम विकास अधिकारी एवं समस्त एडीओ पंचायत तथा परिसर के सभी कर्मचारी उपस्थित थे।



