
उन्नाव।।पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह के निर्देश पर थाना कोतवाली सदर पुलिस की साइबर शाखा टीम ने विवेकानन्द इंटर कॉलेज में साइबर सुरक्षा पाठशाला का आयोजन किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया और साइबर सुरक्षा के सुझाव दिए गए।
साइबर टीम ने बताया कि वर्तमान समय में इंटरनेट और सोशल मीडिया के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर ठगी और ऑनलाइन धोखाधड़ी की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। इसलिए साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहना आवश्यक है।
साइबर टीम ने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा के लिए मजबूत पासवर्ड रखने, अनजान कॉल और मैसेज से सावधान रहने, और साइबर अपराध होने पर तत्काल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना देने की सलाह दी।
इस अवसर पर निरीक्षक क्राइम राजेश यादव, सोनिया साइबर हेल्पडेस्क, कृष्णप्रताप, अनिल और डॉ. आशीष श्रीवास्तव मौजूद रहे। कॉलेज प्रधानाचार्य नवीन भारती और प्रबंधक मानिक भारती ने आये हुए सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया।



