
संवाददाता इरफान कुरैशी,
लखनऊ। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी के सामान और अपराध में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त पश्चिमी और सहायक पुलिस आयुक्त कैसरबाग के निर्देश पर की गई, जिसमें थाना कैसरबाग की टीम ने सफलता हासिल की।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान उमर शुबू पुत्र निक्की करीब 30 वर्ष और विकेट जमडोला पुत्र सुभाषचन्द्र जमडोला करीब 18 वर्ष के रूप में हुई है।
पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी का माल एक एसी का आउटडोर व कॉपर का सामान और अपराध में प्रयुक्त एक अदद मोटरसाइकिल UP32NX4952 बरामद की है। यह गिरफ्तारी थाना कैसरबाग में दिनांक 25/12/2025 को सुबह 05:30 बजे की गई।
यह गिरफ्तारी दिनांक 25/12/2025 को पंजीकृत हुई FIR संख्या 0177/2025 के संबंध में की गई है। यह मुकदमा वादी मोहम्मद अहमाद सिद्दीकी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना कैसरबाग में धारा 331/411/305/317/02 के तहत पंजीकृत किया गया था।
पुलिस टीम ने अभियुक्तों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से चोरी का सामान तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की। पुलिस ने अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक धाराओं को बढ़ाते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है और उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश करने की तैयारी है।




