संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव को मिली 2700 मीट्रिक टन इफको यूरिया की खेप।
जिला कृषि अधिकारी शशांक ने बताया—वितरण सभी विकासखंडों में शुरू।
साधन सहकारी समितियों, पीसीएफ और एग्री जंक्शन केंद्रों पर यूरिया प्रेषित।
विभागीय कर्मचारियों की मौजूदगी में किसानों को उर्वरक वितरण।
सिकंदरपुर करण और सिरोसी ब्लॉक सहित सभी ब्लॉकों में उपलब्ध कराई गई यूरिया।
बिछिया, पुरवा, हिलौली, असोहा, बीघापुर, सुमेरपुर, नवाबगंज, हसनगंज, मियागंज, औरास, सफीपुर, फतेहपुर-84, गंज मुरादाबाद और बांगरमऊ में भी वितरण।
निजी और एग्री जंक्शन दुकानों पर भी विभागीय निगरानी में वितरण।
खुदरा विक्रेताओं को निर्देश—निर्धारित मूल्य पर ही उर्वरक बिक्री।
किसी अनियमितता पर उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985, आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 और राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई।
किसानों से अपील—जोत अनुसार संतुलित उर्वरक का प्रयोग, शिकायत के लिए कंट्रोल रूम

