
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।। जनपद के कोतवाली सदर क्षेत्र के नुरुद्दीन नगर में मामूली कहासुनी ने गुरुवार को खौफनाक रूप ले लिया। आग जलाने को लेकर हुए विवाद में 23 वर्षीय रहमत अली ने पड़ोसी तुफैल अहमद पर डंडे से हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से तुफैल वहीं गिर पड़ा। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
स्थानीयों में तनाव का माहौल बन गया, हालांकि पुलिस समय रहते पहुंची और हालात काबू में कर लिए।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आरोपी रहमत अली के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
तुफैल अहमद दिहाड़ी मजदूर था और अपने माता-पिता के साथ रहता था। अचानक हुई इस हिंसा ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



