
उन्नाव।।मंगलवार उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भाजपा कार्यालय उन्नाव में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा समाजवादी पार्टी के पास कार्यकर्ता के नाम पर अपराधी होते हैं, माफिया होते हैं जातिवाद और तुष्टिकरण के नाम पर थोड़ा बहुत उनके पास प्रभाव होता है, उसके आधार पर चुनाव लडते हैं। जब इनको बहुत लूटने का रस्ता बंद होता दिखाई दे रहा है। तो यह दुष्प्रचार कर रहे हैं। जैसे लोकसभा चनाव 2024 में इन लोगों ने एक दुष्प्रचार किया कि अगर मनानीय नरेंद्र मोदी जी के नेतत्व में भारतीय जनता पार्टी देश के 400 सांसद जीत करके जायेगीतो संविधान और आरक्षण को खतम कर देगी।
इतना दुष्प्रचार किया हमारी उत्तर प्रदेश की जनता इनके दुष्प्रचार के प्रभाव में आ गई। अब जनता को पता चला की ये तो मोदी जी को देश के प्रधानमंत्री की कुर्सी से हटाने के लिए यह दुष्प्रचार किया गया।

जो कांग्रेसी इससे बौखलाई हुए थे कि एक गरीब मां बाप का बेट प्रधानमंत्री कैसे बन गया। एक चाय बेचने वाले का बेटा कैसे का प्रधानमंत्री कैसे बन गया? एक पिछड़़ी जाति में पैदा होने वाला देश का प्रधानमंत्री क्यों बन गया? जो प्रधानमंत्री को अपना जन्म सिद्ध अधिकार समझते थे जैसे लोकतंत्र नहीं राजतंत्र हो। नेहरू के बाद उनकी बेटी इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री बनी फिर श्री राजीव गांधी बने।
कार्यकर्ताओं से कहा मतदाता सूची के शुद्धिकरण के इस अभियान में बढ़चढकर भाग लें और मतदाता सूची को शुद्ध करवाएं क्योंकि इससे स्वस्थ लोकतंत्र का निर्माण होगा।
पत्रकार वार्ता में उप मुख्यमंत्री माननीय केशव प्रसाद मौर्य ने कहा आज भारतीय जनता पार्टी उन्नाव जनपद के कार्यकर्ताओं के साथ मतदाता सूची के शुद्धिकरण के अभियान को लेकर के हम लोगों ने बैठक किया है। हम सबका एक सूत्री प्रयास है कि चुनाव आयोग ने जो एक संवैधानिक संस्था है ने एसआईआर की प्रक्रिया शुरू की है। सबसे बड़े राजनीतिक दल के नाते भी और एक जिम्मेदार राजनीतिक दल के नाते भी हम सब एसआईआर की प्रक्रिया में बढ़ चढ़कर के बूथ से लेकर के जिले तक में जिले से लेकर के प्रदेश तक में और प्रदेश से लेकर के 12 राज्यों में जहां जहां एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है। भारतीय जनता पार्टी उसमें बढ़ चढ़ कर के भाग ले रही है।
डिप्टी सीएम ने आगे कहा हमें पूरा विश्वास है कि मतदाता सूची के शुद्धिकरण के बाद जो लोग बूथ लूट करके चुनाव जीतते थे उनके मंसूबे चकना चूर हो जाएंगे। मतदाता सूची की शुद्धि का मतलब होगा। कोई भी डुप्लीकेट मतदाता एक मतदाता दो स्थानों पर 4 स्थानों पर 10 स्थानों पर वोट डालने में कामयाब नहीं होगा। कोई मतदाता स्वर्गवासी हो गया है फिर भी मतदाता सूची में बना नहीं रह पाएगा। कोई घुसपैठिया अगर मतदाता सूची के अंदर घुस आया उसकी भी छानबीन करके उसे सूची से बाहर करने के लिए भारतीय जनता पार्टी चुनाव आयोग के माध्यम से जो कार्रवाई है वह करने के लिए दबाव बनाएगी। बहुत बड़ी संख्या में ऐसी बेटियां हैं जिनका विवाह हो गया ससुराल चली गई और बहुत बहू बन कर अलग-अलग बूथों में आई हुई है। सामान्य स्थिति होगी कोई बहू बंद करके आती है तो कोई बेटी बहु बनकर जाती तो वह भी सच करके जिनको मतदाता रहना वो एक ही स्थान पर रहे इसका हम लोग लगातार प्रयास कर रहे हैं।
उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने कहा हम कह सकते हैं कि कांग्रेस को समाजवादी पार्टी डीएमके हो जो भी भाजपा विरोधी राजनीतिक दल है। इसका विरोध कर रहे हैं। लेकिन मुझे पता चला है कि अंदर से एसआईआर की प्रक्रिया में वो सभी भाग भी ले भाग ले रहे हैं। खुल कर के भाग लेते विरोध करने का नाटक ना करते एक तरफ चुनाव आयोग का विरोध भी कर रहे हैं दूसरी तरफ प्रक्रिया में हिस्सा भी ले रहे हैं। हिस्सा लेने का हम कोई विरोध नहीं कर रहे लेकिन हिस्सा बढ़कर एक राजनीतिक दल के नाते लेना चाहिए। मतदाता सूची की शुद्धि के लिए पूरी ईमानदारी से भारतीय जनता पार्टी काम कर रही है और मुझे इस बात का गर्व है कि भारतीय जनता पार्टी के पास संगठन बढ़े चलो सुपंथ पर बढ़े चलो भला हो जिसमें देश का मजबूत हो जिससे लोकतंत्र शुद्ध हो जिससे मतदाता सूची वह काम तुम किए चलो।
रोहिंग्या और घुसपैठियों पर बोले इसको जांचा जा रहा है और कोई अगर घुसपैठिया है कोई रोहंगिया है और वह उत्तर प्रदेश में देश में कहीं भी है तो उसका पता करना चाहिए पता करते उसको मतदाता सूची नहीं उसको देश से भी बाहर करना है।
अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा अखिलेश यादव जब से बिहार चुनाव हार करके आए हैं उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया। वो वहां गए थे कि अवध में हराए हैं और मगध में हराएंगे। लेकिन मगध हार गए हैं और यूपी हार जाएंगे। उनको यह पता चल गया है। योगी जी की सरकार में अगर अपराधी कोई भी हो किसी भी प्रकार का यूपी में हो या देश में अपराधी पाताल के नीचे भी छुपा हो तब भी खोज करके निकाल लिया जाएगा।

डिप्टी सीएम ने कह सही मायने में उन्हें वंदे मातरम बोलने का अधिकार ही नहीं है। उन्होंने महात्मा गांधी और मोहम्मद अली जिन्ना को एक ही विद्यालय में पढ़ा लिखा बता कर के दोनों की एक साथ तुलना की। जब श्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे तो सिमी के आतंकवादियों का उन्होंने मुकदमा वापस लिया था और उन मुकदमों को जब हाईकोर्ट में नहीं वापस लेने की स्वीकृति दी। मुकदमा चलायी फांसी हुई कई को आजीवन कारावास। राम भक्तों पर गोली चलाने वाली समाजवादी पार्टी की सरकार भारत माता को डाइन कहने वाला समाजवादी पार्टी का नेता मोहम्मद आजम खा। ऐसे इनका जो आचरण है वो भारत माँ की वंदना करने वाला है ही नहीं वंदे मातरम वाला है ही नहीं इसलिए भारतीय जनता पार्टी सच को सच कहने का साहस रखती है और इनको सच कहने का साहस नहीं है अयोध्या में रामलीला के जन्मभूमि पर दर्शन करने के लिए नहीं जा सके आज तक लेकिन कौन सी मजार में जाकर के चादर चढ़ाने पहुंच गया। मुझे उसमें आपत्ति नहीं तो कहीं चादर चढ़ाने लेकिन इनका जो चरित्र है वह कैसा है वह प्रदेश की जनता देश जानता है। समाजवादी पार्टी ही नमाजवादी पार्टी है।
बंगाल की राजनीति पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा 2026 में बंगाल में भाजपा की सरकार बनने जा रही है टीएमसी हो एसपी हो कांग्रेस हो सब मिलकर के जो भी वहां देश में कहीं पर भी बाबर के नाम की कोई भी इमारत खड़ी करेगा तो वैसे ही आदेश स्वीकार नहीं करेगा कोई मस्जिद बनाना चाहे हमें विरोध नहीं है लेकिन बाबर के नाम पर अगर कोई ढांचा खड़े करेगा तो वह ढ़हाया जायेगा।

एक सवाल का जवाब देते हुए डिप्टी सीएम श्री मौर्या ने कहा हमारे संस्कार ऐसे नहीं कोई हमें सामने विरोधी राजनीतिक दल का कोई मिल जाएगा उसे थप्पड़ मारा जाए हमारा संस्कार यह है कि विरोधी दुश्मन भी मिलेगा तो उससे शिष्टाचार भेंट तो करते हैं। लेकिन वह भेंट तो अखिलेश यादव मुझे पटना एयरपोर्ट पर मिल गए थे। बिहार चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने कहा कि केशव जी लड्डू कब खिलाओगे तो मैने कहा 14 नवंबर को बिहार का रिजल्ट आएगा तब।
मौलाना मदनी के सवाल पर कहा डिप्टी सीएमई बोले हर भारतवासी एक मौलाना द्वारा कही गई बात का अनुसरण नहीं करता है वंदे मातरम या महामंत्र है आज़ादी का महामंत्र रहा है और हर देशवासी सम्मान से गाता है।
मंगलवार उप मुख्यमंत्री माननीय केशव प्रसाद मौर्य का उन्नाव दौरा रहा उन्होंने भाजपा कार्यालय पहुंच मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान SIR के संबंध में जिला बैठक की उसके उपरांत अभियान से जुड़े प्रमुख लोगों और मॉनिटरिंग टीम के साथ बैठक बैठकों में इस अभियान से संबंधित मंत्र दिए। इसके उपरांत भाजपा कार्यालय उन्नाव में हो पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने सदर विधानसभा के टीकर में मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान की शक्तिकेंद्र बैठक को संबोधित किया। जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी के आवास पर पहुंच कर बेटी के विवाह हेतु शुभकामनाएं प्रेषित कर परिवारिक जनों से भेंट की नवयुगल को आशीर्वाद प्रदान किया।
165 सदर विधानसभा उन्नाव के मसवासी मंडल की मतदाता पुनर निरीक्षण शक्ति केंद्र बैठक में माननीय उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने उपस्थिति पदाधिकारियों के जनप्रतिनिधियों के साथ पीएम श्री प्राइमरी स्कूल, टिकरगढ़ी में सम्मिलित होने के दौरान आदरणीय उपमुख्यमंत्री जी के साथ किसान लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं के प्रमाण पत्र वितरित किए, इसी क्रम में, खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एक युवा खिलाड़ी को अंग वस्त्र और ट्रैक सूट भेंट कर सम्मानित किया। दिव्यांगजनों को माल्यार्पण, गुलदस्ता, और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
उन्नाव आगमन पर उप मुख्यमंत्री का विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया भाजपा कार्यालय पर भी कार्यकर्ताओं ने अपने नेता का जोर शोर से स्वागत किया भाजपा कार्यालय पर आयोजित बैठक का जिला उपाध्यक्ष व मतदाता पुनरीक्षण अभियान के जिला संयोजक अनिल कुशवाहा ने संचालन किया। अभियान टोली की बैठक का संचालन जिला महामंत्री बिपिन मिश्रा ने किया। टीकर में बैठक का संचालन जिला महामंत्री आशीष बाजपेई अटल ने किया।
कार्यक्रमों में जिला प्रभारी प्रदेश मंत्री श्रीमती अर्चना मिश्रा, जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह विधायक श्रीकांत कटियार पंकज गुप्ता बंबा लाल दिवाकर बृजेश रावत आशुतोष शुक्ला अनिल सिंह भाजपा नेता गिरिजा शंकर गुप्ता निवर्तमान जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार पूर्व विधान परिषद सदस्य अरविंद त्रिपाठी अनिल कुशवाहा नीरज गुप्ता आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद अवस्थी प्रभान शंकर दीक्षित सरोज सिंह चौहान राम चंद्र गुप्ता जिला महामंत्री बिपिन मिश्रा प्रवीण सिंह नूतन आशीष बाजपेई जिला उपाध्यक्ष अनिल कुशवाहा महेश चंद्र दीक्षित मॉनिटरिंग टीम के सदस्य सं बीएलए 1 गिरीश वर्मा रामनरेश सिंह राजेंद्र द्विवेदी मनीष जायसवाल समीर शुक्ल रजनीश वर्मा मंडल अध्यक्ष मंडल संयोजक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

