
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।।उन्नाव के सीईटीपी की क्षमता वृद्धि में आ रही बाधाओं के समाधान हेतु उच्चस्तरीय कमेटी ने किया निरीक्षण।
बैठक की अध्यक्षता डॉ. राजशेखर, प्रबन्ध निदेशक, यूपी जल निगम (ग्रामीण) ने की।
निरीक्षण में NMCG, यूपीसीडा, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व अन्य सदस्यों की मौजूदगी।
लेदर फैक्ट्री प्रतिनिधियों ने बताया—लेदर उत्पादन घट रहा, इसलिए CETP की क्षमता कम की जाए।
फैक्ट्रियों ने कहा—क्रोमियम रिमूवल प्लांट की ज़रूरत नहीं, क्योंकि यूनिट-लेवल पर पहले से लगाए गए हैं।
जिलाधिकारी उन्नाव व NMCG प्रतिनिधियों ने ऑनलाइन बैठक में दिए सुझाव।
समिति ने फैक्ट्रियों से 10 साल का लेदर उत्पादन विवरण एक सप्ताह में देने के निर्देश दिए।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को—फैक्ट्रियों में लगे क्रोमियम रिमूवल प्लांट की स्थिति, संचालन व सैंपल टेस्ट रिपोर्ट उपलब्ध कराने का आदेश।
PETP व CETP के पानी के नमूनों की जाँच रिपोर्ट 3 दिन में मांगी गई, ताकि क्षमता निर्धारण पर अंतिम सुझाव शासन को भेजे जा सकें।

