
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव : कलेक्ट्रेट के पन्नालाल सभागार में एडीएम न्यायिक अमिताभ यादव की अध्यक्षता में सैनिक बन्धु बैठक आयोजित हुई।
बैठक में भूतपूर्व सैनिकों के लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की गई।
एडीएम ने अधिकारियों को सभी मामलों का शीघ्र व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।
भूमि विवाद, मारपीट और मुकदमे स्थानांतरण से जुड़े कई प्रकरणों पर विशेष चर्चा हुई।
उप जिलाधिकारियों को तुरंत समन्वय कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के आदेश दिए गए।
एडीएम ने कहा कि सैनिकों की समस्याओं का समाधान सर्वोच्च प्राथमिकता पर किया जाए।
कार्रवाई के बाद आख्या समय पर विभाग को भेजने पर जोर दिया गया।
बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट, सैनिक कल्याण अधिकारी सहित कई अधिकारी और भूतपूर्व सैनिक मौजूद रहे।



