ब्यूरो ऋषभ तिवारी
उन्नाव।।विकसित भारत 2047 कार्यक्रम के अंतर्गत बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा परिषद तथा डिलाइट संस्था के संयुक्त तत्वावधान में योजना भवन में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत शिक्षकों को आमंत्रित किया गया है।

वह अपने-अपने जनपदों से संबंधित समस्याएं और उनके उन्मूलन तथा निराकरण हेतु कुछ विचार रखेंगे तथा बेसिक शिक्षा को मजबूती प्रदान करने के लिए नए विचारों को रखने के लिए विदेश भ्रमण पर यूरोप के नीदरलैंड्स जा चुकी स्नेहिल पांडे को भी उन्नाव जनपद से आमंत्रित किया गया है।
जिसमें वह भी बेसिक शिक्षा परिषद के बेहतरीन के लिए कुछ सुझाव सभी गणमान्य अधिकारियों के सामने प्रस्तुत करेंगी।

इस कार्यक्रम में तेरह राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों और स्पेशल एजुकेटर्स को बुलाया गया है।
पूरे उत्तर प्रदेश से उन्नाव जनपद से स्नेहिल पांडेय भी इसमें अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगी,
वे मिशन शक्ति में ब्रांड एंबेसडर भी हैं। उनके नाम को शामिल किया जाना निश्चित रूप से गर्व की बात है। जिससे जनपद में बेसिक शिक्षा अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं समस्त शिक्षकों में तथा विद्यालय परिवार में हर्ष का वातावरण है।
स्नेहिल पांडे ने कहा कि निश्चित रूप से अपने अच्छे सुझाव रखेंगी और वहां पर इस बात को भी रखेंगी कि शिक्षकों से शिक्षणेत्तर कार्य न लेने के बजाय उनसे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर फोकस करने को ही कहा जाए।
आईसीटी के प्रयोग से तकनीकी पर आधारित शिक्षा पर भी ज़ोर देने की आवश्यकता है।
जिससे निपुण भारत मिशन की संकल्पना अवश्य ही साकार रूप लेगी। एवं सरकार की मंशा के अनुरूप विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का आदान-प्रदान ग्रामीण अंचलों के छात्रों के बीच किया जा सकेगा।
स्नेहल पांडे ने अपने चयन पर बेसिक शिक्षा परिषद के अधिकारियों एवं सचिव को धन्यवाद ज्ञापित किया है।


