
कानपुर।। कानपुर की लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार किया गया है। उसपर दो बैंक मैनेजर और दो सब-इंस्पेक्टर से शादी करने और करोड़ों की ठगी करने का आरोप है। लुटेरी दुल्हन के 10 खातों में मिले 8 करोड़ रुपये से ज्यादा के ट्रांजेक्शन मिले हैं।
12 अधिक लोगों को झांसे में फंसाया शादी का लालच देकर लोगों को ठगने वाली कुख्यात “लुटेरी दुल्हन” दिव्यांशी चौधरी (30) को कानपुर पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद सामने आया है कि आरोपी दुल्हन ने दो बैंक मैनेजरों और दो सब-इंस्पेक्टरों समेत 12 से अधिक लोगों को अपने जाल में फंसाकर करोड़ों रुपये ठगे। जांच के दौरान ये भी सामने आया है कि उसके विभिन्न बैंक खातों में 8 करोड़ रुपये से अधिक की रकम जमा है।
पुलिस के अनुसार, दिव्यांशी (लुटेरी दुल्हन) का तरीका बेहद शातिराना था। वह पहले शादी का झांसा देकर या प्रेमजाल बिछाकर पीड़ितों के साथ शारीरिक संबंध बनाती थी, फिर रेप या छेड़खानी का फर्जी मुकदमा दर्ज करवाकर भारी रकम वसूलती थी। कोर्ट में ट्रायल के दौरान बयान पलटकर मुकदमा वापस ले लेती थी और समझौता कर लेती थी।
चौथे दूल्हे सब इंस्पेक्टर आदित्य को हुआ शक 17 फरवरी 2024 को बुलंदशहर निवासी सब-इंस्पेक्टर आदित्य कुमार लोचव (2019 बैच) से दिव्यांशी की चौथी शादी हुई थी। दहेज में स्कॉर्पियो गाड़ी, लाखों के जेवर और धूमधाम से शादी का लालच देकर आदित्य और उनके परिवार को ठगा गया। शादी के कुछ महीनों बाद ही आदित्य को दिव्यांशी के व्यवहार पर शक हुआ। वह ससुराल में कम रुकती थी, फोन से सभी UPI ऐप डिलीट कर देती थी और पति के ड्यूटी पर होने पर लगातार पैसे मांगती थी। पीड़ित दरोगा ने बताया कि वो एक दिन छुट्टी पर घर आया तो उसने दिव्यांशी का जबरन फोन चेक किया इस दौरान ट्रांजेक्शन हिस्ट्री देखकर उनके होश उड़ गए। 10 से अधिक बैंक खातों में करोड़ों रुपये का लेन-देन दिखाई दिया। पूछताछ पर दिव्यांशी झगड़ा करके मायके चली गई। 25 नवंबर 2025 को दिव्यांशी ने कानपुर पुलिस कमिश्नर कार्यालय में ड्रामा किया और पति आदित्य पर 14.50 लाख रुपये हड़पने व अन्य महिलाओं से अवैध संबंध रखने का आरोप लगाया। जवाब में आदित्य ने सैकड़ों पुख्ता सबूत पेश किए, जिससे दिव्यांशी का पूरा ठगी का नेटवर्क सामने आने लगा। लेकिन दिव्यांशी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए कई बार हंगामा किया, पुलिस पर मदद न करने का आरोप लगाया जिसके बाद पीड़ित दरोगा ने परेशान होकर 2 बार आत्महत्या का प्रयास भी किया ।
ग्वालटोली थाने में तैनात दरोगा आदित्य कुमार लोचव से चौथी शादी कर उन्हें झांसा देने वाली लुटेरी दुल्हन दिव्यांशी चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, उसके खातों से 8 करोड़ से अधिक की रकम मिली, पुलिस के अनुसार दिव्यांशी ने दो बैंक अधिकारियों समेत 12 से ज्यादा लोगों को प्यार के जाल में फंसाकर नाजायज संबंध, फिर फर्जी रेप केस दर्ज कराकर करोड़ों रुपये ऐंठे, उसने पहले दो बैंक मैनेजरों और फिर मेरठ में तैनात एक दरोगा से शादी कर फर्जी मुकदमे किए, पुलिस जांच में सामने आया कि उसके खातों से दरोगा, इंस्पेक्टर और सीओ तक के खातों में करोड़ों का ट्रांजैक्शन हुआ, गैंग में कई पुलिसकर्मियों की संलिप्तता भी सामने आई, दबाव और उत्पीड़न के चलते दरोगा आदित्य ने दो बार आत्महत्या का प्रयास तक किया था



