
ब्यूरो ऋषभ तिवारी
उन्नाव। दिल्ली बम ब्लास्ट की गूंज अब कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, कन्नौज के बाद उन्नाव तक पहुंच गई है। खुफिया एजेंसियों की पड़ताल में दिल्ली विस्फोट कांड के कथित षड्यंत्रकारी डा. परवेज अंसारी का उन्नाव से भी गहरा कनेक्शन सामने आने की चर्चा तेज है।
सूत्रों का दावा है कि परवेज अंसारी *उन्नाव के छोटा चौराहा स्थित एक क्लीनिक संचालक और कानपुर के जाजमऊ के एक बड़े प्रॉपर्टी डीलर के यहां लगातार आता–जाता था। यह आना-जाना किस मकसद से था, इसकी परतें अब खुलने लगी हैं।
एनआईए की विशेष टीम अलर्ट संबंधों की पड़ताल शुरू
सूत्रों के मुताबिक एनआईए की एक टीम तीनों के बीच हुए संभावित आर्थिक और व्यक्तिगत संबंधों की गहन जांच में जुटी है।
क्या डा. परवेज ने उन्नाव में कोई निवेश किया? क्या किसी संपत्ति की खरीद-फरोख्त में उसकी भूमिका थी क्या डा. शाहीन के जरिए भी यह नेटवर्क जुड़ा हुआ था?
इन सभी सवालों पर जांच का दायरा लगातार बढ़ रहा है। हालांकि एसपी जयप्रकाश सिंह ने अभी तक दिल्ली विस्फोट में उन्नाव कनेक्शन की आधिकारिक पुष्टि से इंकार किया है।
लक्जरी कार में आता था परवेज — स्थानीय लोगों से पहचान कराई जा रही
दावा है कि जिस प्रॉपर्टी डीलर के यहां परवेज आता था, वहां उसका परिचय मरीज और डॉक्टर के रिश्ते से बताया जाता था।
लेकिन इसकी आड़ में क्या कोई बड़ा खेल चल रहा था, इसका पता लगाने के लिए एजेंसियों ने टोह लेना शुरू कर दिया है।
स्थानीय लोगों को डा. परवेज की तस्वीर दिखाकर पूछताछ हो रही है कौन-कौन उसे यहां आते देखता था?
वह किस गाड़ी से और कब-कब आया?
इन सभी पहलुओं पर जांच की रफ्तार तेज कर दी गई है।
खुफिया एजेंसियों के रडार पर पहुंचे दो बड़े नाम
खबर है कि यदि दिल्ली की घटना से पहले परवेज उन्नाव आया था तो उसके संपर्क में रहे दोनों व्यक्तियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
अभी तक किसी से प्रत्यक्ष पूछताछ नहीं हुई
लेकिन दोनों को इस बात की भनक लग चुकी है कि वे खुफिया एजेंसियों की नज़रों में हैं
कानपुर–जाजमऊ में भी फैला आर्थिक जाल
सूत्र बताते हैं कि जिस प्रॉपर्टी डीलर का नाम सामने आया है, वह करीब दो दशक पहले क्लीनिक चलाता था, फिर प्रॉपर्टी कारोबार में उतरकर अपनी अलग पहचान बना ली।
सरकारी जमीनों की बिक्री में उसका नाम आने पर पुलिस ने कार्रवाई भी की थ जाजमऊ (कानपुर) में भी उसकी कई महंगी संपत्तियां मौजूद हैं
उधर, छोटा चौराहा क्षेत्र के जिस क्लीनिक संचालक से परवेज का संपर्क बताया जा रहा है, वह पहले बड़ा चौराहा के पास क्लीनिक चलाकर चर्चा में आया था
खुफिया एजेंसियों को आशंका है कि डा. परवेज से दोनों के रिश्ते उसके आर्थिक नेटवर्क या निवेश से जुड़े हो सकते हैं। 400 लोगों की बन चुकी है सूची
सूत्रों के अनुसार जांच एजेंसियों ने
प्रॉपर्टी डीलर क्लीनिक संचालक
और
लगभग 400 उन लोगों की एक सूची तैयार कर ली है
जो किसी न किसी रूप में डा. परवेज अंसारी या डा. शाहीन के संपर्क में रहे हैं।



