
संवाददाता इरफान कुरैशी,
लखनऊ। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ पश्चिमी जोन को बड़ी सफलता मिली है। थाना नाका हिण्डोला पुलिस ने 03 नवंबर 2025 को चारबाग मेट्रो स्टेशन के पास वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की गई एक एक्टिवा स्कूटी UP32GQ4639 के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मो० सारिक उम्र 20 वर्ष निवासी सआदतगंज, लखनऊ के रूप में हुई है।
यह स्कूटी 01 अगस्त 2025 को अमीनाबाद की जूते वाली गली से चोरी हुई थी, जिसकी शिकायत थाना अमीनाबाद में दर्ज थी। पुलिस ने बताया कि मो० सारिक लखनऊ में विभिन्न स्थानों से दोपहिया वाहन चोरी कर उन्हें बेचता था, ताकि अपने निजी शौक पूरे कर सके।
अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक श्रीकान्त राय सहित उ०नि० विश्वजीत सिंह, उ०नि० राकेश कुमार गौतम और का० सुधीर कुमार शामिल थे।




