
उन्नाव।।
पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह के निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन उन्नाव में गोष्ठी आयोजित।
एसपी ने रिक्रूट आरक्षियों से किया संवाद, दिया सेवा व सत्यनिष्ठा का संदेश।
प्रशिक्षण के दौरान अनुशासन, समयबद्धता और कर्तव्यपरायणता पर दिया जोर।
जनसेवा व कानून-व्यवस्था बनाए रखने के प्रति समर्पित रहने की दी सीख।
प्रशिक्षण अवधि को आत्मविकास का स्वर्ण अवसर बताया।
शारीरिक दक्षता, विधिक ज्ञान और व्यवहारिक पुलिसिंग कौशल में निपुणता पर बल।
एसपी ने प्रशिक्षकों (आई.टी.आई./पी.टी.आई.) संग की बैठक, दिए दिशा-निर्देश।
गोष्ठी में एएसपी उत्तरी अखिलेश सिंह, सीओ सोनम सिंह व अन्य अधिकारी रहे उपस्थित।

