
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।।दिनांक 01.11.2025 को समय करीब 15.00 बजे अमित कुमार पुत्र राजेश निवासी मुंशीगंज थाना आसीवन जनपद उन्नाव द्वारा चौकी रसूलाबाद थाना आसीवन पर सूचना दी गई कि वह थाना आसीवन क्षेत्रान्तर्गत स्थित रामा पेट्रोल पम्प रसूलाबाद पर कार्य करता है। आज समय करीब 14.20 बजे पेट्रोल पम्प के एक लाख तीन हजार सत्तर रुपये (1,03,070/-रुपये) व अपना मोबाइल अपनी मोटरसाइकिल की कपड़े की डिग्गी में रखकर ले जा रहा था। तभी रास्ते में मोटरसाइकिल की डिग्गी टूटकर कहीं गिर गई जिसका एहसास मुझे काफी आगे जाने के बाद हुआ। जिसके बाद मेंने वापस आकर डिग्गी को खोजा परन्तु वह मुझे नही मिली। प्राप्त सूचना पर चौकी रसूलाबाद पर उपस्थित पुलिसकर्मी उ0नि0 जय प्रकाश यादव, हे0का0 नीरज कुमार, हे0का0 ज्ञानेन्द्र प्रकाश व का0 मनमोहन द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये सड़क किनारे लगे सीसीटीवी की मदद फुटेज को खंगाला गया तथा डिग्गी को उठाकर ले जाने वाले व्यक्ति बजरंग सिंह पुत्र उजागिर सिंह निवासी बीरमपुर थाना माखी जनपद उन्नाव को चिन्हित किया एवं उससे सम्पर्क कर डिग्गी को व उसमे रखे एक लाख तीन हजार सत्तर रुपये व मोबाइल को उसके स्वामी अमित उपरोक्त को सुपुर्द किया गया। पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही की सूचनाकर्ता अमित उपरोक्त द्वारा भूरी-भूरी प्रशंसा की गई।

