
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।शुक्लागंज नगर में खुलेआम घनी आबादी में मोटर वाहन पर लदे सिलेंडर कर रहे हैं किसी बड़ी घटना का इंतजार
ऐसी मोटरसाइकिल चल रही है नगर में इसमें नेम प्लेट तक नहीं है ऐसे वाहनों पर पुलिस नहीं कर रही है कोई कार्रवाई जब कोई घटना घटित हो जाएगी जब पुलिस करेगी कार्रवाई इंडियन गैस के सिलेंडर, जिम्मेदारों के अनदेखी से सुरक्षा का ध्यान ना रखते हुए नगर में बसे लोगों के साथ कर रहे है खिलवाड़
शुक्लागंज में राजधानी मार्ग पर गांधी नगर के समीप घनी आबादी में खड़ी मोटर वाहनों पर लदे सिलेंडर, दे रहे हैं बड़ी अनहोनी का संकेत इनकी लापरवाही से लोगों की जान जोखिम में पड़ गई है।
आए दिन इन वाहनों से सिलेंडर गिरने और लीक होने की घटनाएं सामने आती रहती हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
सूत्रों ने बताया है कि स्थानीय निवासियों का आरोप है कि इन वाहनों पर सिलेंडर ढोने वाले लोगों को अपनी सुरक्षा और दूसरों की सुरक्षा की कोई चिंता नहीं है। वे बिना किसी सुरक्षा उपाय के सिलेंडर लेकर चलते हैं और कभी भी किसी बड़ी अनहोनी का कारण बन सकते हैं।
नगर में मोटर वाहनों पर सिलेंडर लेकर चलने वालों की लापरवाही से लोगों की जान जोखिम में पड़ गई है। प्रशासन को ऐसे वाहनों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए और सुनिश्चित करे कि वे सुरक्षित तरीके से सिलेंडर ढोएं।



