
संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।।गेहूं की बुवाई से पहले हर बार की तरह इस बार भी उर्वरक की कमी से किसानों को जूझना पड़ेगा अभी से ही खाद को लेकर मारामारी शुरू हो गई है समय पर अगर किसानों को खाद नहीं मिली तो आगामी गेहूं की फसल में देरी होगी इसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ेगा।
विकासखंड नवाबगंज के बिचपरी खाद भंडार में पिछले कई दिनों से ताला लटका पड़ा है और आसानी से मिलने वाली खाद अब किसानों को कई प्रक्रिया से होकर गुजरना पड़ रहा है।
समय रहते जिले के संबंधित अधिकारियों की नजर अगर इस ओर नहीं पड़ी तो हालत और भी ज्यादा किसानों के लिए बुरे हो जाएंगे

