संवाददाता सचिन पाण्डेय
उन्नाव।। जनपद के शुक्लागंज गंगा घाट कोतवाली क्षेत्र के लालता खेड़ा गांव में पति ने अपनी पत्नी की हथौड़े से वार कर निर्मम हत्या कर दी
गंगा घाट कोतवाली क्षेत्र के लालता खेड़ा में पति ने अपनी पत्नी की हथौड़े से वार कर निर्मम हत्या कर ने के बाद पति घर से फरार हो गया मृतक के पिता ने रुपए की मांग पूरी न होने पर हत्या कर देने की सूत्रों के मुताबिक तहरीर दी है। मृतका के पिता रामकुमार निवासी आसीवन ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है की अतिरिक्त दान दहेज न देने पर बेटी सीमा का पति राजेश व राजेश के पारिवारिक जनों ने हत्या कर दी सीओ सिटी दीपक यादव व गंगा घाट पुलिस सास ससुर को हिरासत में लेकर बड़ी गहनता से पूछताछ जारी कर दी है। पति की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई है। मृतका के पिता व पारिवारिक जनों का रो रो कर बुरा हाल गंगा घाट कोतवाली क्षेत्र के लालता खेड़ा में हुई घटना को लेकर गांव में दहशत का माहौल शुक्लागंज के अगल-बगल ग्रामीण क्षेत्रों में घटना को लेकर जगह-जगह चर्चा।

