
स॑वाददाता इरफान कुरैशी,
लखनऊ। पश्चिमी जोन के थाना कैसरबाग पुलिस ने चोरी के एक मोबाइल फोन के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान सीतापुर निवासी शंकर रस्तोगी के रूप में हुई है, जिसे बारादरी के पीछे वाले रास्ते से पकड़ा गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, जिनमें पुलिस आयुक्त लखनऊ श्री अमरेन्द्र कुमार सेंगर और अन्य उच्चाधिकारियों के निर्देश पर माल-मुल्जिमान की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में, थाना कैसरबाग पुलिस को मुखबिर खास से सूचना मिली कि मुकदमा संख्या- 32/2025 धारा 303 (2) BNS से संबंधित अभियुक्त बारादरी के पीछे वाले रास्ते पर मौजूद है।
सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने बताए गए स्थान से अभियुक्त शंकर रस्तोगी पुत्र अशोक रस्तोगी (उम्र करीब 40 वर्ष), निवासी जेल रोड, नयी बस्ती, थाना कोतवाली नगर, सीतापुर को धर दबोचा।
अभियुक्त की जामा तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से चोरी किया हुआ एक अदद मोबाइल फोन रंग सफेद-नीला, कम्पनी रेडमी 5जी बरामद कर लिया। अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा स्वीकृत कराए जाने हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।



