
लखनऊ।।काशीराम की पुण्य तिथि पर राजधानी लखनऊ में बीएसपी की रैली में उमड़ा जन सैलाब… रैली को संबोधित करते हुए बीएसपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने सत्ता की चाबी बहुजन समाज से अपने हाथों में लेने का किया आह्वान…एक ओर पूर्व मुख्यमंत्री ने सपा,भाजपा,कांग्रेस की नीतियों की जमकर धज्जियां उड़ाई वही दूसरी ओर प्रदेश सरकार के प्रति पार्कों के रखरखाव में ध्यान देने के लिए आभार भी जताया उन्होंने सत्ता में आने पर पीडीए सपा को याद नही आता सत्ता के बाहर आते ही पीडीए याद आने लगता है सपा ने सत्ता में रहते ही बीएसपी सरकार द्वारा कासगंज का नाम मान्यवर काशीराम नगर रखने को बदल दिया था …लखनऊ

महारैली में बसपा प्रमुख मायावती ने कहा
संविधान हम बदलने नहीं देंगे
बीएसपी को लाओ, जनता को खुशहाल बनाओ
बूथ स्तर पर बहुजन समाज को जोड़िए….
मायावती का गठबंधन को लेकर एलान…
हम किसी से गठबंधन नहीं करेंगे..विधानसभा चुनाव हम अकेले लड़ेंगे.
बीएसपी अकेले पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी…
समाज के लोग लखनऊ खुद आए हैं…
यहां किसी को दिहाड़ी पर नहीं लाया गया..
उत्साह बता रहा 2027 में बीएसपी की सरकार बनेगी.
बीएसपी सरकार में प्रदेश में ही रोजगार मिलेगा.
रोजगार के लिए पलायन नहीं करना होगा.
मुस्लिम, पिछड़ों समेत सभी वर्ग का ध्यान रखेंगे..
आकाश आनंद को लेकर माया का बड़ा ऐलान
आकाश आनंद मेरे मार्गदर्शन में चल रहे हैं..
आकाश आनंद बहुत मेहनत कर रहे हैं.
आकाश आनंद पार्टी हित में काम कर रहे हैं.
पार्टी के लोग आकाश आनंद के साथ खड़े रहें.
सतीश चंद्र मिश्रा अच्छी जिम्मेदारी निभा रहे…बसपा प्रमुख मायावती ने कहा
पहलगाम हमला रोका जा सकता था.
सरकार ने सुरक्षा प्रबंध अच्छा नहीं किया था
अमेरिकी टैरिफ से केंद्र सरकार सचेत रहे.
स्वदेशी हवा-हवाई न हो, हम स्वागत करेंगे
किसी धर्म,जाति पर टिप्पणी नहीं होनी चाहिए..
सभी को संविधान से चलना चाहिए.
आई लव की राजनीति नहीं करनी चाहिए.
सपा, भाजपा सरकार ने समाज का विकास नहीं किया.
गरीबी, बेरोजगारी आदि बढ़ गई है.
आरक्षण का सही से लाभ नहीं मिल पा रहा.
प्रमोशन में आरक्षण को प्रभावी बनाना होगा.
मुस्लिम समाज का विकास नहीं हो पा रहा.
अब इनका जानमाल, मजहब भी सुरक्षित नहीं.
यूपी में कानून व्यवस्था कोई अच्छी नहीं… रैली में जन सैलाब देखकर पूर्व मुख्यमंत्री गदगद दिखी…



