
जिला संवाददाता देवेंद्र तिवारी
उन्नाव।।
माखी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक पर कार सवार दबंगों ने जानलेवा हमला किया। जानकारी के मुताबिक, आरोपी कार सवार ने युवक की बाइक में टक्कर मार दी। जब युवक ने इसका विरोध किया तो दबंगों ने उसे घर में घुसकर जमकर पीटा, जिससे युवक को गंभीर चोटें आईं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल भेजा। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इस घटना से स्थानीय लोग काफी डर और आक्रोशित हैं। पुलिस प्रशासन से न्याय की उम्मीद जताई जा रही है।
इस मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा और कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

