
लखनऊ 26 सितम्बर। नवरात्र के पावन अवसर पर देवी के साप्ताहिक दिवस शुक्रवार को रत्ना डांस अकादमी की ओर से माता की चौकी कीर्तन का आयोजन किया गया। 26 सितम्बर को गोमती नगर के एम 4 / 76 स्थित भारतीयम् भवन में आयोजित इस अनुष्ठान में कन्याओं का भी पूजन किया गया। इस अवसर पर संयोजिका शुभ्रा अस्थाना सहित अकादमी की नृत्य निर्देशिका रत्ना अस्थाना की अगुआई में रक्षा शर्मा, अवंतिका श्रीवास्तव, अनिका सिंह, अविका सिंह, वान्या सिंह सहित अन्य बेटियों का तिलक चुनरी लगा कर भोग खिलाया गया और भेंट अर्पित की गई।

इस अवसर पर दादी-मम्मी सहित बहुओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इसमें शशि वर्मा, प्रीति गुप्ता, बबिता साहू, नीलम गुप्ता, रश्मि गुप्ता, रीता मनराल, श्वेता मनराल, प्रीति श्रीवास्तव, रचना श्रीवास्तव, सीमा रस्तोगी, प्राची रस्तोगी, आरती मिश्रा, सबिता श्रीवास्तव, सुधा शर्मा, सुषमा पाण्डेय, अंकिता सिंह, मिथलेश बिसारिया, अनुजा पाण्डेय, पावनी अस्थाना सहित अन्य ने विभिन्न भजन सुनाए। इस अवसर पर ‘भक्तों को दर्शन दे गई रे एक छोटी सी कन्या’, ‘तूने मुझे बुलाया शेरावालिये’, ‘भोर भई दिन चढ़ गया मेरी अंबे’, ‘मैया का चोला है रंगला’, ‘चलो बुलावा आया है’ जैसे कई भजन गाए जिस पर महिलाओं ने भाव नृत्य भी किया।



