
संवाददाता इरफान कुरैशी,
लखनऊ। लखनऊ पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अपने अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। चौक थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित एक गैंग लीडर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुरु प्रसाद उम्र 55 के रूप में हुई है, जो हरिदासी खेड़ा, चिनहट का रहने वाला है।पुलिस आयुक्त अमरेन्द्र कुमार सेंगर के सख्त निर्देशों के बाद, अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए यह कार्रवाई की गई। पुलिस उपायुक्त पश्चिमी विश्वजीत श्रीवास्तव और अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिमी धनंजय सिंह कुशवाहा के निर्देशन में, सहायक पुलिस आयुक्त चौक राजकुमार सिंह ने एक टीम का गठन किया। इस टीम का नेतृत्व चौक के प्रभारी निरीक्षक नागेश उपाध्याय कर रहे थे।पुलिस टीम ने 7 सितंबर 2025 को गुरु प्रसाद के घर पर दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ चौक थाने में मुकदमा संख्या 226/25, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के तहत मामला दर्ज किया गया था।
चोरी, नकबजनी और लूट का आदतन अपराधीपुलिस के अनुसार, गुरु प्रसाद और उसके गिरोह पर चोरी, नकबजनी सेंधमारी टप्पेबाजी धोखाधड़ी और लूट जैसे संगीन अपराधों को अंजाम देने का आरोप है। पुलिस आयुक्त द्वारा अनुमोदित एक गैंग चार्ट के आधार पर ही उसके खिलाफ यह मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
गिरफ्तारी के बाद, गुरु प्रसाद को जेल भेजने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि इस गिरफ्तारी से आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगेगी और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी।


